फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले शिकवे भूल, दो दंपतियों ने फिर थामा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार परामर्श समिति के समक्ष कई मामलों की सुनवाई हुई। सुलह समझौते के आधार पर दो मामलों का निस्तारण हो गया। औपचारिक कार्रवाई के बाद दो जोड़े एक साथ विदा हो गए।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श समिति ने मामलों की सुनवाई की। रविवार को केंद्र के सदस्यों ने दंपतियों को बुलाकर बातचीत शुरू की। मामूली विवाद पर सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे दंपतियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर तक दंपति पुरानी बातों को यादकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
काफी समझाने पर दो दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद दोनों दंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। महिला एसओ हंसमती ने उनको समझाकर पुलिस लाइन से विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें