फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: राजस्व निरीक्षक को डीएम ने किया निलंबित

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर/संडीला/हरदोई। साहब, बिजली कनेक्शन लिए चार साल हो गए है, लेकिन सवायजपुर क्षेत्र के रमापुर के मजरा गौरखेड़ा में अभी तक विभाग ने मोहल्ला में पोल ही नहीं लगाए हैं। ऐसे में लकड़ी की बल्लियों के सहारे तारों को लटकाकर आपूर्ति ली जा रही है। एक मामले में शिकायत पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया है।
विज्ञापन

तहसील सवायजपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की डीएम एमपी सिंह ने अध्यक्षता की। संपूर्ण समाधान दिवस में 132 शिकायतें आईं इसमें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। दुलारपुर निवासी गंगाराम ने शिकायत में बताया कि उसके पिता चतुरी लाल की दो माह पहले मौत हो गई थी, तब से वरासत के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लेखपाल ने वरासत नहीं बनाई है। इस पर डीएम ने जांच कराई तो, राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला दोषी पाए गए। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। सिमरिया गांव की कलावती की पेंशन की कार्यवाही तत्काल पूरी कराने को कहा। सभी लेखपालों को बुलाकर हिदायत दी कि तहसील में आने वाले जरूरतमंदों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें।
कहा कि वरासत सहित पैमाइश के मामलों में संवेदनशीलता बरतें। एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ रोहताश, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शिकायतों को सुना। तहसील स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। एसडीएम स्वाति शुक्ला सहित अधिकारी मौजूद रहे। संडीला में एसडीएम तान्या सिंह ने अध्यक्षता की और 67 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीओ वंदना शर्मा, ईओ विजेता गुप्ता, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें