फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: चीनी लदे ट्रक में पीछे से घुसी सेल्समैन की बाइक, मौत

Sun, 29 Jan 2023 06:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक धीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन

हरदोई जिले में पिहानी से वापस लौट रहा प्राइवेट कंपनी का सेल्समैन बाइक समेत उतरा गांव के पास सड़क किनारे चीनी लादकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


कोतवाली शहर के माधौपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (35) एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन था। शनिवार को वह पिहानी गया था। देर शाम बाइक से वह वापस लौट रहा था। इसी बीच उसकी बाइक हरियावां थाने के उतरा गांव के पास सड़क किनारे चीनी के बोरे लादकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।

हादसे में सेल्समैन के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक धीरेंद्र के एक आठ वर्ष का बेटा है, वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें