फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो-24- मृतक रामसहाय की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव में खेत जा रहे वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खानूपुर निवासी रामसहाय (75) रविवार सुबह खेत गया था। जहां से दोपहर तक वापस नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गांव के बाहर तालाब में कुछ लोगों ने उसका शव उतराता देखा। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उनके कोई पुत्र नही है, एक बेटी है उसकी शादी हो चुकी है, पति मानसिक रूप से बीमार थे। कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें