फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिल मकान के जीने से गिरा सेल्समैन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठमा गांव में गुरुवार की रात दो मंजिल मकान के जीने से शराब ठेके का सेल्समैन नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठमा गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उसका भाई रामप्रकाश (35) पुत्र श्याम सुंदर गुरुवार की देर शाम दो मंजिला मकान की छत पर पानी की टंकी ठीक करने गया था। इसी दौरान सीढ़ी से नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया।
सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे रात में लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि जीने से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। राम प्रकाश दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी चांदनी के अलावा तीन बेटी व दो बेटे हैं। वह शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला गढ़ी स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें