फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स टैक्स में खेल करने वाले नपेंगे

Fri, 13 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्स टैक्स में खेल की शिकायतों को लेकर डीएम के तेवर काफी कड़क हो गए है। उन्होंने विभाग  के अफसरों को छापामारी के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो बिना पंजीकरण लाखों का व्यापार कर रहे हैं या फिर टैक्स में खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन की नजरें उन लोगों पर टेढ़ी हो गई हैं, जो लंबे समय से विभाग में पंजीकरण कराए बिना व्यापार कर रहे है। इन लोगों में रेस्तरा तथा रेस्टोरेंट, होटल के अलावा इलेक्ट्रानिक एवं इलेक्ट्रिकल्स के अलावा ज्वैलर्स एवं कपड़ा, सेनेटरी, कृषि उत्पाद, रासायनिक खाद, दूध डेयरी, कंप्यूटर पार्टस और मोबाइल फोन आदि क्षेत्रों के कुछ व्यवसायी शामिल है।

जिले में तमाम लोगों द्वारा बिना पंजीकरण ही बड़े पैमाने पर व्यापार किया जा रहा है। टैक्स सीमा के भीतर हो या बाहर सभी पंजीकृत फर्मों का टर्न ओवर विवरण दाखिल होना अनिवार्य है। इसके बावजूद भी इस ओर नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जिले में टैक्स में खेल होने की शिकायतें एवं चर्चाएं बढ़ती जा रही हैं। इसलिए टैक्स लक्ष्य को पूरा करने में हलाकान हो रहे विभाग के अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कैंप कार्यालय पर विभागीय अफसरों के साथ टैक्स लक्ष्य एवं प्रगति को लेकर डीएम रमेश मिश्रा द्वारा की गई समीक्षा में उनके तेवर कड़क रहे।

उन्होंने कहा कि हर हाल में टैक्स में खेल को रोका जाए और जरूरत पड़े तो लखनऊ से टीम से बुलाकर छापामारी कराई जाए। डीएम के कडे़ तेवरों से विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें