हरदोई। बैठक में गैरहाजिरी और सूचना का अधिकार अधिनियम में आवेदन न दिए जाने पर जिला विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने गैरहाजिरी पर चार ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को वेतन रोका दिया है, जबकि सूचना देने में देरी पर एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से की गई संस्तुति पर चार वीडीओ का गैरहाजिरी के दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने भेजी रिपोर्ट में कहा कि 21 मई को पंचायत भवन और अंत्येष्टि स्थल सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की जानी थी। बैठक में विकास खंड अहिरोरी में तैनात वीडीओ श्याम कुमार गौतम व गौरव मिश्रा और विकास खंड भरखनी में तैनात वीडीओ राजेश कुमार व रामनरेश गैरहाजिर रहे थे। डीडीओ ने बताया कि चारों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है।
बताया कि ऐसे ही विकास खंड अहिरोरी में तैनात वीडीओ मीना सिंह की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम में आवेदक को सूचना देने में देरी की गई। ओवदक से दो हजार रुपये भी जमा कराए गए। इसके बाद भी आवेदक को समय से सूचना नहीं दी गई। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। चेतावनी दी कि जवाब संतोषजनक न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।