फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर बेहंदर, पिहानी व सांडी बीडीओ का वेतन रोका

Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों के विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रिकवरी रिर्साेस सेंटर के लिए भूमि चिह्नीकरण में लापरवाही पर विकास खंड बेहंदर, पिहानी और सांडी के बीडीओ का वेतन रोक दिया। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की खराब प्रगति पर कछौना के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिलग्राम और माधौगंज के एडीओ को कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। व्यक्ति शौचालयों को बनवाए जाने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओडीएफ प्लस की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विकास खंडों की जनपद स्तर पर रैंकिंग जारी की जाए। खराब रैंकिंग पर संबंधित विकास खंड के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने वर्ष 2022-23 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लंबित भुगतान पर सांडी बीडीओ से साक्ष्य सहित जवाब तलब किया है।
उन्होंने संडीला के बेगमगंज में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की यूनिट में प्लास्टिक भेजने के लिए दिवसवार रोस्टर तैयार करने को कहा। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। ग्राम पंचायत में पब्लिक एड्रेस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रस्ताव कराए जाएं। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, बाांसा व नेदुदा के प्रधान सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिहानी के नेदुरा को आइएसओ प्रमाण-पत्र
गांवों में अच्छे विकास कार्यों के साथ ही स्वच्छता, जल संरक्षण आदि के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत नेदुरा के ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार को गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था के लिए डीएम एमपी सिंह ने आइएसओ 9001-2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें