फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में बालामऊ स्टेशन मार्ग पर कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने साइकिल से दूध लेने जा रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलीपुर निवासी प्रेम (35) पुत्र लल्लू मजदूरी करता था। बुधवार की शाम वह साइकिल से दूध लेने कछौना गया था। लौटते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया। घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आधी रात के बाद प्रेम ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन बच्चे हैं। कछौना कोतवाल राय सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें