फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में सैदपुर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत टोडरपुर की सैदपुर ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। यहां विकास कार्य कराने के लिए बतौर इनाम 12 लाख रुपये की धनराशि खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। यह जिले की इकलौती ग्राम पंचायत है, जिसने लगातार दूसरे साल इनाम जीतते हुए जिले का नाम सूबे में रोशन किया है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले की 24 से अधिक ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की विभिन्न मानकों के आधार पर जांच की गई। पहले जिला स्तरीय कमेटी, फिर शासन से आई टीम ने स्थलीय भ्रमण कर आख्या शासन को भेजी।
योजना में खास तौर पर खेल मैदान, पार्क पौधरोपण, पौधों का संरक्षण, ग्राम पंचायत की आय आदि बिंदुओं पर कामकाज को परखा गया। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि पुरस्कार धनराशि 12 लाख रुपये से क्या क्या कार्य कराए जाएंगे, यह निर्देश शासन से आएंगे। इससे पूर्व धनराशि के आहरण या खर्च करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

सैदपुर के निवर्तमान प्रधान सुशांत सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। गांव में डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ के निर्देशानुसार विकास कार्य कराए गए। पुरस्कार मिलने से बेहतर विकास कार्य कराने वालों की हौसलाफजाई होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को वर्ष 2019-20 में भी इसी योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें