फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई भक्तों ने श्ाहर में निकाली पालकी यात्रा

Fri, 02 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर गुरुवार को सांई नाथ के भक्तों द्वारा पालकी यात्रा निकाल कर सांई का पूजन अर्चन किया गया। भजनों एवं कीर्तनों के माध्यम से सांई भक्तों ने कहा कि मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे सांई बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे की भावना के साथ सर्व मनोकामनाओं के साथ सांई की प्रार्थना की।
विज्ञापन


शहर के छोटा चौराहा के पास स्थित मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा शहर में कई स्थानों पर होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस मौके पर सांई भक्त एवं गुरु गोरखनाथ बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक अविनाश मिश्रा ने कहा कि सांई जी की महिमा अपरंपार हैं। उन्होंने कहा कि सांई जी के सच्चे दरबार में आने वाले की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यहां से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता हैं। सांई अपने भक्तों की हर तरह से मनोकामनाएं पूरी करने के साथ उन पर अपनी कृपा करते हैं। सांई भक्तों ने समाज में शांति और खुशहाली के लिए सांई से प्रार्थना की। इस मौके पर अनुराधा मिश्रा, राजीव मोहन अवस्थी आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें