फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजन से शुरू गाट टैलेंट प्रतियोगिता

Sun, 15 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कैनाल रोड स्थित क्रय विक्रय केंद्र परिसर में शनिवार को हरदोई गाट टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ सूबे के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्रा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। शुभारंभ आयुष पांडे ने सांई भजन प्रस्तुत कर किया। इसके बाद चित्रा सिंह ने गीत ‘हमको हमीं से चुरा लो’ प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान शहर के कई अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

संचालन मिस यूपी आशमा चौहान ने किया। इस दौरान डांसिंग में निर्णायक की भूमिका राघव ज्वाल, गायन में निर्णायक की भूमिका तन्मय चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विजय मिश्रा को मनीष अग्रवाल व संदीप अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक शास्वत अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, श्वेतांक गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, अनुराग पांडेय, अनूप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें