फोटो- 33- विद्युत पोल पर बल्ब लगाता कर्मी ।
- फोटो : HARDOI
भरावन। 84 कोसीय परिक्रमा के दूसरे पड़ाव हर्रैया में बुधवार को करीब सौ श्रद्धालु भिंड से पहुंचे। पड़ाव पर अभी झाड़ियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। पानी, बिजली की भी व्यवस्थाएं नहीं हुई हैं। तीन दिन पूर्व डीएम अविनाश कुमार ने अफसरों के साथ बैठक पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे।
नदी के एक ओर सिल्ट व दूसरी ओर घास जमी है। नदी का एक कोना साफ कर जिम्मेदारों ने इतिश्री कर ली। चार मार्च को परिक्रमा के दूसरे पड़ाव हर्रैया पर करीब तीन लाख श्रद्धालु सुबह चार बजे से पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को भिंड प्रदेश प्रदेश आए सतानंद महाराज ने कहा कि अभी तक हर्रैया पड़ाव पर जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हुई हैं। परिक्रमा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालु सड़क किनारे व बागों में आशियाना बनाएंगे लेकिन अभी तक झाड़ियों की सफाई भी नहीं कराई गई। लाखों की भीड़ के लिए करीब 100 पानी के टैंकर होने चाहिए लेकिन यहां सिर्फ 15 टैंकर ही हैं।
करीब तीन किलोमीटर की परिधि में सिर्फ 40 बल्ब ही रोशनी के लिए लगाए गए हैं। परिक्रमा में शामिल होने वाले जटाधारी, नागा सहित साधुओं के लिए गोमती में स्नान करने के दौरान कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हर्रैया पड़ाव प्रमुख शुभम सिंह ने बताया कि 600 लीटर केरोसिन की व्यवस्था व पानी के लिए 15 टैंकर सहित तीन मोबाइल टॉयलेट मौजूद रहेंगे। परिक्रमा सचिव महंत संतोष दास खाकी ने कहा कि मोबाइल टॉयलेट भले ही न हों लेकिन प्रशासन को पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ानी चाहिए ।
फोटो- 34- पड़ाव स्थल पर पहुंचे श्रद्वालु ।- फोटो : HARDOI
फोटो- 35- रैन बसेरे में मौजूद महिला श्रद्वालु ।- फोटो : HARDOI
फोटो- 36- सतानंद महाराज ।- फोटो : HARDOI