फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई(ब्यूरो)। सुरसा थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार युवक की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटें आने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी प्रभुदयाल का बेटा राजेंद्र (34) सोमवार को बाइक से हरदोई गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर नयागांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी।

हादसे में उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटें आना स्पष्ट हुआ। बाइक चलाते समय यदि राजेंद्र हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें