फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परर सर से सब्जी दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नालियों पर से कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। घी व सब्जी मंडी में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के अतिक्रमण करने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पुरानी नगर पालिका परिसर के खाली स्थान पर सब्जी विक्रेताओं को स्थानांतरित कर दें।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को सांडी रोड, डॉक्टर भूरा चौराहा, डॉ. रेवती रमन गली, रामदत्त चौराहा, घी व सब्जी मंडी, डॉक्टर टंडन वाली गली, महात्मा गांधी मार्ग और नुमाइश चौराहे पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। रामदत्त चौराहे पर नालियों पर अतिक्रमण होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। गलियों की क्रॉस नालियों पर लोहे के फोल्डर पाइप डलवाने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी मार्ग पर सड़क किनारे फुटपाथ पर बिक्री के लिए रखा सामान देख कार्रवाई के लिए कहा। नुमाइश चौराहे पर शहर कोतवाल जगदीश यादव को निर्देश दिए कि अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को लौटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें