फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों के हाथों बेंचा जा रहा अन्नदाताओं का धान

विज्ञापन
फोटो-1- मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कोरोना काल में बंद की गई गोपामऊ सब्जी मंडी को शुरू कराने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं तौला जा रहा। इसके कारण उन्हें मजबूरी में धान बिचौलियों के पास बेचना पड़ रहा है। इसकी जांच करा किसानों को उचित मूल्य दिलाया जाए। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट में धरने के दौरान मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर सिर्फ बिचौलियों का ही धान खरीदा जा रहा है। पराली जलाने के नाम पर किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की। कहा कि नहरों, माइनरों की सिल्ट साफ कराकर पानी टेल तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक, दिलबाग सिंह, गुरुदयाल सिंह, रामलखन मौर्य, रुपलाल, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें