फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की महिला पत्रकार ने परखी शिक्षा व्यवस्था

Fri, 20 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एंजिल विंग्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आई रूस से आई महिला पत्रकार नमाशा स्टारकोवा ने ब्लाक भरखनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़रामऊ में भारतीय शिक्षा व्यवस्था को परखा। साथ ही बच्चों को स्टेशनरी आदि वितरित की।
विज्ञापन



इस दौरान नताशा ने कहा कि उन्हें भारतीय शिक्षा व्यवस्था और यहां के गांव पसंद आए। कहा कि बच्चे ईश्वर का एक रूप होते हैं। जब वह मुस्कराते हैं तो दिव्य दर्शन होता है।

 
कार्यक्रम आयोजक अभिनव त्रिवेदी ने विद्यालय की चारदीवारी, नाले की पुलिया व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराने की भाजपा सांसद से मांग की।

सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने सुविधाओं को दुुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा नेता माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने संस्था के नेक काम की सराहना करते हुए कहा कि पछोहा क्षेत्र संपूर्ण विकास न होने से मुख्य धारा से अलग है
विज्ञापन



उन्होंने विदेशी महिला पत्रकार की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों को उनके देश को जानने समझने में मदद करेगा। इस मौके पर बीआरसी स्कंदवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह, अनुपम पांडे, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें