संडीला। कोरोना आपदा में जरूरतमंदों की पीड़ा का अहसास बच्चों को भी है। वो भी उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। कक्षा एक की छात्रा रूही ने अपनी गोलक फोड़कर 1100 रुपये शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे हैं।
विज्ञापन
पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की शिशु वाटिका प्रमुख रोली गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा रूही पाल ने अपनी सारी बचत कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर दी। उसके जज्बे की सभी ने सराहना की है।