फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-41- परिजनों को समझाते सीओ हेमन्त उपाध्याय - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बरोनिया गांव में युवक की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। सीओ हेमंत उपाध्याय के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरोनिया गांव निवासी दुर्गेश (21) का शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत में खड़े पेड़ मेें फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने ग्राम प्रधान शैलेश व उसके साथी अनुज ,अश्वनी पर पिटाई करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव लेकर पहुंचे। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव के सामने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल सुरेेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और परिजन के बीच नोकझोंक हो गई।
सीओ के 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन शांत हुए और शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को राजी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें