फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ जाट समाज को होना होगा एकजुट: कोमल सिंह

सार

तहसील क्षेत्र के गांव सिखरना में बृहस्पतिवार को जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि जाट समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. बोधपाल सिंह से भाजपा के पूर्व पदाधिकारी द्वारा अभद्रता व जाट समाज को अपमानित करने तथा गांव उत्तमगढ़ी में पूर्व प्रधान जगपाल सिंह की पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर किए जा रहे उत्पीड़न का मुद्दा भी उठा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जाट समाज अपमान और उत्पीड़न करने वालों का एकजुट होकर मुकाबला करेगा।
विज्ञापन
सिखरना में जाट महासभा की बैठक में मौजूद लोग - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र के गांव सिखरना में बृहस्पतिवार को जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि जाट समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट समाज के एकजुट होने का वक्त आ गया है। समाज और संगठन को युवाओं को सेना, पुलिस व प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। युवाओं को जाट समाज के इतिहास के बारे में अवगत कराएं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. बोधपाल सिंह से भाजपा के पूर्व पदाधिकारी द्वारा अभद्रता व जाट समाज को अपमानित करने तथा गांव उत्तमगढ़ी में पूर्व प्रधान जगपाल सिंह की पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर किए जा रहे उत्पीड़न का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जाट समाज अपमान और उत्पीड़न करने वालों का एकजुट होकर मुकाबला करेगा। उन्होंने अधिक संख्या में समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। सिखरना के विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में करीब 40 युवाओं ने जाट महासभा की सदस्यता ली। बैठक का संचालन चोब सिंह प्रधान ने किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह, नरपाल सिंह, राजन सिंह, विशाल सिंह, श्योराज सिंह, देवेंद्र सिंह, बोधपाल सिंह, विपिन चौधरी प्रधान, हरवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें