फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संरक्षित मवेशियों के भरण-पोषण के लिए 5.53 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 356 पशु आश्रयस्थलों में संरक्षित और पशुपालकों की ओर से गोद लिए गए मवेशियों के भरण-पोषण के लिए शासन ने अगस्त तक का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराया जा रहा है। अब तक संरक्षित 63,341 मवेशियों के भरण-पोषण के लिए शासन ने 5,53,59,150 रुपये पशु आश्रयस्थलों का संचालन करने वाली ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे जारी कर दिए हैं। इसी के साथ गोद लेने वाले मवेशियों से संबंधित पशुपालकों के खातों में 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रति मवेशी के हिसाब से रुपये जारी किए गए हैं। बताया कि निदेशालय की ओर से इसकी जानकारी जिले को प्राप्त करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें