फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला के रामलीला मैदान पर भवन निर्माण और विकास कार्य के लिए 55 लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव की धूम है। इसके बीच संडीला के श्रीराम भक्तों के लिए भी अच्छी खबर है। शासन ने रामलीला मैदान पर भवन निर्माण और विकास कार्यों के लिए 55 लाख की राशि जारी कर दी है। काम कराए जाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के तौर पर सीएंडडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थलों पर विकास कार्य कराए जाने के लिए संस्कृति निदेशालय की ओर से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। संस्कृति निदेशालय से संडीला में रामलीला मैदान में भवन निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए शासन को 1,99,04,000 का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव पर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी। शासन के अनु सचिव रघुनाथ प्रसाद वर्मा ने काम कराए जाने के लिए 55 लाख रुपये जारी किए जाने का पत्र भी अधिकारियों को भेजा है।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि अनु सचिव का पत्र प्राप्त हो गया है। सीएंडडीएस की परियोजना यूनिट-53 को काम मिला है। 55 लाख रुपये की लागत से रामलीला मैदान में भवन निर्माण कराया जाएगा। इससे श्रीरामलीला के मंचन आदि के लिए समुचित व्यवस्था हो सके। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक से कहा गया है कि वह औपचारिकता पूरी कराते हुए काम जल्द शुरू कराएं ताकि, समय से गुणवत्तापूर्ण काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें