फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पाली के व्यापारी अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता 25 हजार रुपये के इनामी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से घायल इनामी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके एक साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के बारी निवासी कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण बीती 19 दिसंबर को दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती रामजी के परिजनों से मांगी थी। इसके बाद 22 दिसंबर को एसटीएफ और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला था। इस मुठभेड़ में बाराबंकी निवासी विशाल वर्मा पुलिस की गोली से घायल हुआ था। घटना के अगले ही दिन यानी 23 दिसंबर को एक और मुठभेड़ हुई थी, जिसमें विशाल के दो साथी पुलिस की गोली से घायल हुए थे। घटना के मुख्य साजिशकर्ता रविकांत की तलाश पुलिस कर रही थी।
एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पिहानी कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जहानीखेड़ा तिराहा पर वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो अपराधी बाइक से पिहानी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे पुल की तरफ जा रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पाली थाना क्षेत्र के बारी निवासी रविकांत मिश्रा गोली लगने से घायल हो गया। मौके से दो तमंचे, तीन कारतूस और दो खोखा भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविकांत के साथ ही उसके साथी शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकहा महमूदपुर निवासी ओम प्रकाश वाजपेयी को भी गिरफ्तार किया है। पिहानी कोतवाली में तैनात दीवान पवन सिंह और सिपाही सुरेंद्र कुमार भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह मुठभेड़ की जानकारी पर मौके पर पहुंचे और जांच की।



कपड़ा व्यापारी का पड़ोसी है रविकांत
कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा के अपहरण की साजिश रचने वाला रविकांत उनका पड़ोसी है। गांव में दोनों परिवारों के बीच दो दशक से रंजिश चल रही है। रविकांत शातिर अपराधी भी है। उसके खिलाफ सीतापुर जनपद के संदना थाने में लूट का मामला दर्ज है। बाराबंकी जनपद के सतरिख थाने में लूट और गैंगस्टर का मामला दर्ज है। बाराबंकी के ही रामसनेही घाट थाने में भी लूट का एक मामला रविकांत के खिलाफ दर्ज है। पाली थाने में दो मामले रविकांत के खिलाफ दर्ज हैं। एक अन्य मामले में भी वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें