फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुल निर्माण के लिए 1.87 करोड़ जारी, काम शुरू कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज क्षेत्र में बघौली मार्ग पर दौलतयारपुर के पास पुल निर्माण के लिए शासन ने दूसरी किस्त के तौर पर 1.87 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


नहर में पानी आ जाने के कारण व बजट न मिलने से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी।

वहीं, शारदा नहर पर पुल निर्माण के लिए शासन ने 443.21 लाख की स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त के तौर पर 221.91 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुके थे। राशि जारी होने के साथ ही विभाग ने पुल निर्माण शुरू करा दिया है।

माधौगंज-बघौली मार्ग पर दौलतयारपुर के पास अंग्रेजों के जमाने से बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर शासन ने नवीन पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। पुल निर्माण के लिए शासन ने शारदा नहर विभाग के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चार करोड़ 43 लाख 42 हजार की स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ 21 लाख 91 हजार रुपये जारी कर दिए थे। इस राशि से पुल के बेस का काम कराया गया।
विज्ञापन


हरदोई सहित उन्नाव, रायबरेली के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के चलते शारदा नहर विभाग ने नहर में पानी छोड़ दिया और पुल निर्माण रोक दिया था।

दीपावली पर शासन की ओर से स्वीकृति राशि की शेष राशि 250.00 लाख रुपये में से 187.50 लाख रुपये और जारी कर दिए हैं। शासन के संयुक्त सचिव अमित प्रणव की ओर से राशि जारी किए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है।

शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता एके गौतम ने बताया कि राशि आवंटित होने की सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता की ओर से जानकारी प्राप्त हुई है। पुल निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें