फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले के 14 ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्याें के लिए मिले 1.79 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सड़क हादसों में कमी लाने की कवायद को तेज किया जा रहा है। ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित 14 स्थानों पर सड़क सुधार के लिए 1.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर सड़क सुधार के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। मार्च तक यह काम पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक ओर यातायात नियमों का पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर अंधे मोड़ वाले स्थानों को दुरुस्त करने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने का काम भी हो रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर इन स्थानों पर सड़क सुधार के कार्य कराने के प्रस्ताव शासन को भिजवाए थे। शासन ने 14 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मतलब यह कि ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिह्नित 14 स्थानों पर सुधारात्मक और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इन कार्याें को पूरा कराने के लिए 1,79,70,000 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
उक्त सभी कार्य लोक निर्माण विभाग के खंड एक से कराए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च तक काम पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कितनी लागत से कहां होंगे कार्य
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर रुपापुर कैसिया मोड़ पर 9.90 लाख रुपये से।
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर लमकन में 9.60 लाख रुपये से।
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर सठियामऊ में 20 लाख रुपये से।
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर सहिजना में 5.10 लाख रुपये से।
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर शेखपुर में 1.60 लाख रुपये से
. बिलग्राम-सांडी अल्हागंज मार्ग पर सवायजपुर में 5.10 लाख रुपये से
. शाहजहांपुर सीमा से पाली सहजनपुर-रामापुर छैया मार्ग पर भरखनी में 19.70 लाख रुपये से।
. शाहाबाद-पाली-सैदपुर मार्ग पर मंडेर में 25.30 लाख रुपये से।
. शाहाबाद-पाली-सैदपुर मार्ग पर परेली में 6.20 लाख रुपये से।
. शाहाबाद-पाली-सैदपुर मार्ग पर गोपालपुर मोड़ पर 15.50 लाख रुपये से।
. सांडी-शाहाबाद मार्ग पर पक्षी विहार के पास 18.10 लाख रुपये से।
. हरदोई-बावन, सवायजपुर मार्ग पर दुलारपुर मोड़ पर 12.70 लाख रुपये से।
. हरदोई-बावन, सवायजपुर मार्ग पर न्योरादेव में 15.80 लाख रुपये से।
. बेझा-वाासितनगर-अनंगपुर- सुल्तानपुर-धानीनगला मार्ग पर भदासी में 15.10 लाख रुपये से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें