फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 16 करोड़ की सड़क जाम से दिलाएगी निजात

Fri, 16 Feb 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के लोगों को जल्द ही भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। शासन ने पलिया-लखनऊ मार्ग (लखनऊ रोड) से नानकगंज, खदरा और गोशाला होते हुए हरदोई पिहानी मार्ग से जोड़ने के लिए छह किलोमीटर 400 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। इससे तकरीबन आठ इलाकों के साढ़े छह हजार लोग सीधे लाभांवित होंगे, जबकि भारी वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से हाेने पर पूरा शहर लाभांवित होगा।
रात में नो इंट्री प्वाइंट से वाहन छूटते ही पूरे शहर में भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। इसके कारण रात से ही जाम लगने लगता है और यह समस्या सुबह तक बनी रहती है। इससे इतर दिन में भी भारी वाहनों के आवागमन के कारण जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

इससे निजात दिलाने के लिए लखनऊ रोड पर नानकगंज मोड़ से झाला होते हुए महोलिया बाईपास के जरिए हरदोई-पिहानी रोड पर पोखरी तिराहे तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदढ़ीकरण का प्रस्ताव आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शासन में दिया था। इस पर शासन ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
इसी क्रम में शासन ने 6400 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 27 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इसके सापेक्ष चार करोड़ छह लाख 79 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।


इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता रीतेश कटियार ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से आठ इलाकों के साढ़े छह हजार लोग सीधे लाभांवित होंगे। बरईया, खंजनपुरवा, ईश्वरीपुरवा, खदरा, शुगरमिल, नानकगंज, नीर और आशा गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


एक नजर आंकड़ाें पर
- हर रोज इस सड़क से 6210 लोगों का आवागमन औसतन होता है।
रोज औसतन 322 भारी वाहनों का आवागमन होता है।


हरदोई के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे अनुरोध पर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें