फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 6.30 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 1.26 अरब रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 6.30 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,26,01,38,000 रुपये भेजे गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों को 17वीं किस्त जारी गई है। बनारस से प्रधानमंत्री ने किस्त जारी की है। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके प्रथम) तत्योरा में किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा व सुना।
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनारस से किसानों को पीएम किसान की किस्त जारी की। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने बताया कि एक साल में किसानों को तीन किस्तों में छह-छह हजार रुपये दिए जाते हैं। दो-दो हजार रुपये की 6,30,069 किसानों को किस्त जारी की गई है।
बताया कि आधार से जुड़े बैंक खातों में यह राशि भेजी जा रही है। किसानों की ओर से ई-केवाईसी भी कराई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र तत्योरा में लाइव प्रसारण में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपीएम गौतम ने बताया कि किसानों को खरीफ फसलों की नवीन तकनीक की भी जानकारी दी गई। यहां पर कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें