फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पद्मावत एक्सप्रेस का बदला रूट, चारबाग स्टेशन नहीं आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला गया प्लेटफार्म
विज्ञापन

- चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म पर जारी कार्य के लिए हुआ फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते रेलवे ने एक और ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। पद्मावत एक्सप्रेस अब कुछ दिनों तक चारबाग स्टेशन पर नहीं आएगी। पद्मावत एक्सप्रेस को आलमनगर स्टेशन से डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में भी बदलाव किया गया है।
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर एक अगस्त से 25 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर दो से संचालित होने वाली ट्रेनों में फेरबदल किया गया है। चूंकि हरदोई से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो पर जाती हैं ऐसे में ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

जनता और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का ठहराव आलमनगर स्टेशन से करते हुए मार्ग परिवर्तित कर वाया उतरेटिया रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक कर दिया गया है। इसी प्रकार अब ट्रेन 14208 दिल्ली मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ का भी मार्ग बदला गया है। यह ट्रेन 24 सितंबर तक चारबाग स्टेशन नहीं जाएगी। आलमनगर होते हुए उतरेटिया स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि इंटरलाकिंग कार्य के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला प्लेटफार्म
ट्रेन 15116 लोकनायक एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर दो के स्थान पर प्लेटफार्म नंबर छह पर जाएगी। ट्रेन 14230 योग नगरी ऋषिकेश प्रयागराज एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म छह पर, आनंद विहार से चलकर रक्सौल जाने वाली ट्रेन 14018 के प्लेटफार्म दो के स्थान पर तीन नंबर से जाएगी, ट्रेन13020 बाग एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो के स्थान पर चार पर, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12232 के तीन के स्थान पर छह पर, ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस दो के स्थान पर तीन पर, ट्रेन 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो के स्थान पर तीन पर और ट्रेन 12231 भी प्लेटफार्म संख्या दो के स्थान पर तीन से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें