नेवादा टड़ियावां स्थित ज्ञानदीप डिग्री कालेज में
वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेल कूद
प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा
लेते हुए अपने दमखम का परिचय दिया।
चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में
रोहित कुमार अव्वल रहे तो अनुज वर्मा ने विजय पताका फहराई। ऊंची कूद में
मो. दानिश प्रथम रहे, जबकि छात्राओं की टीम के बीच हुई रस्साकसी
प्रतियोगिता में बीए प्रथम की टीम विजयी रही। क्रिकेट मैच में बीएससी
द्वितीय वर्ष की टीम ने जीत हासिल की।
इसके साथ ही कालेज के प्रबंधन वर्ग
तथा कालेज स्टाफ की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मौके पर
कालेज के प्रबंधक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्या इंदू शुक्ला,
क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक अग्निहोत्री, अमित सहाय, विपिन त्रिपाठी, शालिनी
अग्रवाल, राम प्रकाश, धर्मवीर सिंह, रामेंद्र कुमार, शौर्यवर्धन सिंह आदि
मौजूद थे।