फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार चिकित्सक और बेटे को मारी टक्कर, कुचलकर बेटे की मौत

विज्ञापन
फोटो- 15- इमरजेंसी में मौजूद घायल संतोष कुमार गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा के पास बुधवार सुबह स्कूटी सवार चिकित्सक और उनके बेटे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे स्कूटी पर पीछे बैठे चिकित्सक के बेटे को रोडवेज बस ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक मामूली रूप से घायल हैं। घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदेवगंज निवासी संतोष कुमार गुप्ता चिकित्सक हैं। उनका क्लीनिक लखनऊ रोड पर खेतुई स्थित श्रीबाला जी मंदिर के सामने है। संतोष बुधवार सुबह बेटे शिखर गुप्ता (21) के साथ स्कूटी से क्लीनिक जा रहे थे। लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर पीछे बैठा शिखर सड़क पर गिर गया।
इस दौरान रोडवेज बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही शिखर की मौत हो गई। संतोष भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने संतोष को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शिखर का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। घटना से परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। चालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस के बारे में जानकारी मिल गई है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

तीन बहनों के बीच इकलौता था शिखर
शिखर तीन बहनों के बीच इकलौता था। हादसे का पता चलने पर उसकी बहनों के साथ ही मां लक्ष्मी गुप्ता बदहवास हो गईं। शिखर बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था और पिता का सहयोग उनकी क्लीनिक चलाने में करता था।

फोटो- 15- इमरजेंसी में मौजूद घायल संतोष कुमार गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें