चौराहा पर आग लगने के बाद रोडवेज से निकलता धुंआ। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। कस्बा चौराहे पर रोडवेज बस में आग लग गई। बस से धुआं उठता देख चालक व परिचालक ने किसी तरह जान बचाई। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थीं।
शुक्रवार दोपहर कन्नौज से संडीला पहुंची बस से सवारियां उतारने के बाद चालक व परिचालक कस्बे में बस अड्डा चौकी के पास बस मोड़ रहे थे। इस बीच ड्राइवर सीट के पास इंजन से धुआं निकलने लगा। ये देख चालक मोहित किशन निवासी मैनपुरी व परिचालक सद्दाम हुसैन निवासी कन्नौज बाहर निकल आए।
चालक व परिचालक के बाहर निकलते ही बस में आग लग गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार ने बताया कि सवारियां उतारने के बाद बस में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।