फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 73.8 मिमी बारिश से मार्ग, गलियां, कार्यालय परिसर लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 73.8 मिलीमीटर बारिश ने शहर के मार्गों, गलियों, कार्यालयों और घरों को पानी से लबालब कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात से शुरु हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। बारिश और मार्गों व गलियों में हुए जलभराव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने और कर्मचारियों को कार्यालय जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और जलभराव के कारण फरियादियों और आमजन को समस्या हुई। पानी से होकर अपनी बात कहने के लिए कार्यालयों तक पहुंचना पड़ा।
मंगलवार रात से धीमे-धीमे शुरु हुई बारिश बुधवार को सुबह से दोपहर तक जारी रही। मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक 14.4 मिलीमीटर और इसके बाद शाम पांच बजे तक 59.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार सुबह से ही बारिश के कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों को भी घरों से निकलना पड़ा और जलभराव से होकर बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया। ऐसे ही छुट्टी होने के समय भी बारिश के कारण समस्याएं हुईं।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों तक जाने के लिए भी कर्मचारियों और आमजन को पानी से ही होकर जाना पड़ा। बारिश के कारण शहर में नुमाइश चौराहे से लेकर शाहजहांपुर मार्ग पर पानी भर गया। नघेटा रोड, सदर बाजार, कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन परिसर, रेलवेगंज, अशराफ टोला आदि स्थानों पर मार्गों और गलियों में जलभराव हुआ।
हरदोई। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। बिजली गायब रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।



जिले में मंगलवार रात बारिश शुरू हुई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। बारिश से शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा सिनेमा रोड फीडर रात को एक घंटे बंद रहा। इसके उपरांत बुधवार को भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके साथ शहर के लखनऊ रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर को दो घंटे तक बाधित रही।



शहर के बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े सर्कुलर रोड की आपूर्ति मंगलवार रात दो से तीन बजे तक गुल रही। इसके साथ ही सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक उत्तरी की आपूर्ति डेढ़ घंटे बंद रही। इसके अलावा बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कुछ फॉल्ट हुए थे, सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी में बारिश के कारण खुले में लगा अनाज भीग गया। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे व्यापारियों को समस्या हुई।



नवीन गल्ला मंडी में इन दिनों ऑफ सीजन चल रहा है। मगर इसके बावजूद व्यापारियों की आढ़त पर उपज लगी हुई है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण व्यापारियों ने खुले में रखी उपज को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल आदि डाला। मगर बारिश के कारण कई व्यापारियों की उपज भीग गई। इसके साथ ही मंडी में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया। इससे व्यापारियों को आवागमन में परेशानी हुई। मंडी सचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि बारिश के उपरांत जलभराव की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें