फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समोधा फाटक से कल शाम तक बंद रहेगा सड़क यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद के दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट समोधा रेलवे क्रॉसिंग पटरियों की मरम्मत के लिए बंद रहेगी। बृहस्पतिवार को पटरियों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है जो शनिवार शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गाें से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ-बरेली रेल खंड के दलेलनगर स्टेशन के निकट समोधा क्रॉसिंग पर पटरियों की मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया है। मरम्मत के दौरान पटरियों के स्लीपर बदले जाने है और पुरानी लाइन हटाकर नई बिछाई जानी है। पटरियों की मरम्मत को लेकर रेलवे ने तीन दिनों के लिए क्रॉसिंग से होकर निकलने वाले सड़क यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार ने बताया कि दलेलनगर यार्ड के आसपास काम कराने को लेकर 1132/ 24-26 में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 252 बी समोधा फाटक बंद रहेगा। क्रॉसिंग बंद होने से वाहनों को वैकल्पिक रास्ता क्रॉसिंग संख्या 253-सी कोडरी से निकाला जाएगा। बताया कि पटरियों की मरम्मत कार्य शनिवार शाम को छह बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद से वाहन समोधा फाटक से होकर गुजर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें