कुछ इस तरह जगमग हो रहा सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी जाने वाला मार्ग। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। दीपावली से पहले ही शहर को जगमग करने की कवायद रंग लाने लगी है। शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक नई एलईडी लाइटें लग गईं हैं। अब बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी के बीच लाइट लगाने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं।
भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपनी निधि से शहर को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए एक करोड़ रुपये नगर पालिका को दिए थे। साथ ही इन लाइटों को दीपावली से पहले ही लगवाने की कोशिश करने को भी कहा था। इसी क्रम में शहर में बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के बीच 70 एलईडी लाइटें लगा दी गईं हैं। इन लाइटों का ट्रायल हुआ तो पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा गया। बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी तक भी 70 एलईडी लाइटें लगेंगी। लखनऊ चुंगी से रेलवेगंज दुलीचंद्र चौराहे तक 90 लाइटें लगाई जाएंगी। बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी के बीच पोल लगाए जा रहे हैं।