फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Sat, 05 Oct 2019 11:44 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां अतरौली-भटपुर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अन्नू ( 26) पुत्र मुन्नू तिवारी निवासी ग्राम झझौली मजरा महमूदापुर थाना अतरौली की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं साथी आशाराम (32) पुत्र सालिक और विजय कुमार (28) पुत्र सत्यनारायण घायल हो गए। बाइक आशाराम चला रहा था। जानकारी के अनुसार बाइक पेड़ से टकराने पर अन्नू का सिर पेड़ से जा भिड़ा और इसके चलते ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक शराब पीने के आदी थे और रात 12 बजे शराब पीकर ही वापस लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें