फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से बाइक टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर रसूलपुर गांव के पास रविवार की देर रात बाइकसवार मवेशी से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया मजरा चचरापुर निवासी आवेश (25) पुत्र सुरेंद्र अविवाहित था। वह छह भाइयों मेें छोटा था। परिजनों के मुताबिक वह कार चालक था। रविवार को आवेश एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से हरदोई आया था, जहां से देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में संाडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई मार्ग पर ग्राम रसूलपुर के पास बाइक मवेशी से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आवेश हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रात में शव लेकर परिजन गांव चले आए। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। एसओ रामलखन वर्मा ने बताया कि मवेशी से बाइक टकराने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें