फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बाजार जा रहे साइकिल सवार छात्र को कस्बे में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने चालक व हेल्पर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बड़ा दरवाजा मिर्जापुर निवासी आदिल (18) मेराज अहमद रविवार की सुबह साइकिल से घरेलू सामान खरीदने चौराहा पर जा रहा था। रास्ते में पटाखा बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक व हेल्पर को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर गई। पुलिस ने चालक व हेल्पर को हिरासत में एवं ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया। हादसे में आदिल की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता मेराज ने बताया कि आदिल तीन भाइयों में मंझला था, वह कस्बे के इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए चालक ने बताया कि वह पंजाब से हेयर ऑयल लोड कर बिहार जा रहा था। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें