फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मां की गोद से उछल सड़क पर गिरे मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर नकवापुर के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मां की गोद से गिरे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के देवरामपुर निवासी धीरेंद्र (32) पुत्र रमेश खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी अर्चना और तीन वर्षीय बेटा हनी था। धीरेंद्र की ससुराल हरपालपुर के सुरजीपुर गांव में है। धीरेंद्र के मुताबिक उसके साले बंटू की शादी बिलग्राम के बेहटी गांव में तय हुई है।
रविवार को उसे लड़की देखने के लिए बुलाया गया था। वह परिवार के साथ आया था। सोमवार दोपहर वह बाइक से पत्नी अर्चना व बच्चे को लेकर वहां जा रहा था। सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नकवापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के समय धीरेंद्र हेलमेट लगाए था। घटना में पत्नी और बच्चे समेत वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के बल गिरने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मां-बेटे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें