फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पाइप लाइन टूटी, टोटियों में जमी काई, रोज 6000 लोग खरीदकर पीते पानी - A

Wed, 01 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ प्लांट की पाइप लाइन टूटी, टोटियों में जमा काई
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में पीने के पानी के लिए भटक रहे मरीज
- बाहर से खरीदकर लाते बोतल में पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। लोगों के अभी से हलक सूखने लगे हैं, लेकिन जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि किसी मरीज या उसके तीमारदार को प्यास लगती है तो उसे पानी के लिए भटकना पड़ता है या फिर बाहर दुकान से खरीद कर पानी लाना पड़ता है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में जिम्मेदारों के मुताबिक रोजाना करीब चार हजार के आसपास तीमारदार व मरीजों की भीड़ होती है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में इन लोगों को पानी की आवश्यकता पड़े तो फिर उन्हें भटकना पड़ रहा है। अधिक प्यास लगने पर लोगों को बाहर की दुुकानों से खरीद कर पानी लाना पड़ रहा है। परिसर में आरओ प्लांट लगा है। जहां पर शीतल जल और सामान्य जल की व्यवस्था है, लेकिन पिछले कई महीनों से पाइप लाइन खराब होने के कारण यह बंद पड़ा है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने अभी तक इस आरओ प्लांट को सही कराने की जहमत नहीं उठाई है। अस्पताल के ओपीडी परिसर के पास टंकी से जुड़ी टोटी लगी हुई है, लेकिन कई महीने से पानी न निकलने के कारण इन पर काई जम चुकी है।

तीमारदारों की परेशानी उनकी जुबानी
सांडी के जजवासी गांव निवासी नरेश ने बताया कि उनका भाई संतराम अस्पताल में भर्ती है। वह बाहर से पानी खरीद नहीं सकता है। स्वयं घर से बोतल में पानी लाते है। वहीं मीना ने बताया कि वह अपने मरीज को पीने के लिए 20 रुपये में पानी की बोतल बाहर से खरीदकर लाई हैं। सुबह से अब तक वह तीन बोतल ला चुकी हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन



अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए कई जगह से पाइप लाइन टूटी चुकी हैं। इन्हें जल्द ठीक करा दिया जाएगा। लोगों को पीने के पानी की कोई दिक्क्त नहीं होगी। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, पुरूष अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें