वृद्ध का सड़क किनारे पड़ा मिला शव
- घटना की जानकारी पाकर परिजनों में मची चीख-पुकार
- हृदयगति रुकने से मौत होने की आंशका जता रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में सड़क किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम हिया निवासी अंगनू (58) बुधवार सुबह घर से दवा लेने जमुनिया बाग साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान ककरहिया गांव के सामने वह अचानक साइकिल के गिर गए। उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। मृतक के बड़े भाई पूरन लाल ने बताया कि मृतक अंगनू कई दिनों से सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। संभावना है कि हृदयगति रुकने से उनकी मौत हुई है।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक तीन पुत्री हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।