फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राइस मिल ने सीएमआर का 4115 क्विंटल चावल नहीं दिया, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद के एक राइस मिल संचालक ने कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) का 4115.174 क्विंटल चावल नहीं दिया है। सीएमआर न देने पर पीसीयू के जिला प्रबंधक ने मिलर्स को नोटिस जारी किया है। कहा है कि एक सप्ताह में चावल की आपूर्ति न दिए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद के केंद्र बंद हुए करीब डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया है। सरकारी खरीद नीति के अनुसार क्रय केंद्र से धान की आपूर्ति के 25 दिन के अंदर सीएमआर प्राप्त कराया जाना चाहिए। पीसीयू के जिला प्रबंधक अमित कुमार ने शाहाबाद की सीआर इंडस्ट्रीज के संचालक को जारी नोटिस में कहा है कि 14 लॉट का सीएमआर का 4115.174 क्विंटल चावल अभी तक प्राप्त नहीं कराया गया है। इससे संस्था को आर्थिक क्षति पहुंच रही है और चावल की आपूर्ति भी लंबित है।
उन्होंने कहा है कि 16 क्रय केंद्रों से 78203.400 क्विंटल धान की आपूर्ति सीआर इंडस्ट्रीज को गई थी। मिलर्स की ओर से भारतीय खाद्य निगम को 48799.879 क्विंटल चावल अब तक प्राप्त हो पाया है।
विज्ञापन

मिल संचालक से कहा है कि एक सप्ताह के अंदर भारतीय खाद्य निगम को सीएमआर के अवशेष 4115.174 क्विंटल चावल की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। क्रय केंद्र प्रभारी और सहकारी समितियों के सचिवों को आदेश दिए हैं कि वह मिलर्स से संपर्क कर चावल की डिलीवरी सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें