हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र खरगपुर गांव निवासी कौशलेंद्र (50) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 26 मार्च की शाम वह खेतों पर टहलने के लिए गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के पांच लोग हथियारों से लैस होकर उसके पास आए और उसे उसके चाचा सुभाष चंद्र तिवारी को खेत में रस्सी से बांधकर डाल दिया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। अरवल थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)