फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। बघुवामऊ रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनके आने से पूर्व ही शव हटाने पर नाराजगी जता हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हनखेड़ा निवासी हरिश्चंद्र (65) शुक्रवार दोपहर बाइक से कछौना बाजार से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में रैसों बघुवामऊ मार्ग पर मिट्टी लादकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में चोट लगने पर हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका मिलने पर चालक भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हरिश्चंद्र की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने उनके आने से पहले ही शव को सील कर मौके से हटा दिया। मृतक के बेटे अरविंद ने बताया कि उसके पिता हरिश्चंद्र रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से कस्बा आए थे। कोतवाल राय सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अवैध खनन पर जताई नाराजगी
कछौना। क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बढ़ता जा रहा है। डीएम के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने रैसों गांव के पास छापा मार कर छह डंपर समेत एक पोकलैंड मशीन पकड़ी थी। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात डंपरों के जरिये अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी ढोई जा रही है। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लोगों ने अधिकारियों से खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें