फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर 46,700 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। शातिरों ने एटीएम बूथ में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का डेबिट कार्ड बदल दिया। सात बार में 46,700 रुपये निकाल लिए। मंगलवार को हुई इस घटना की शिकायत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने बुधवार को पुलिस में की।
विज्ञापन

मेहंदीखेड़ा निवासी श्रवण कुमार पुलिस विभाग में दीवान के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मंगलवार दोपहर वह नगर में दवा लेने के लिए आए थे। मुख्य चौराहा स्थित पुलिस बूथ के सामने लगे एसबीआई के एटीएम से 500 रुपये निकालने गए थे। श्रवण कुमार ने बताया कि वह रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पीछे से एक युवक एटीएम बूथ में आ गया। उसका एक साथी बूथ के बाहर खड़ा रहा।
इसी दौरान युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। घर पहुंचने पर उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो सात बार में 46,700 रुपये उनके खाते से निकाले जाने के मैसेज पड़े हुए थे। उन्होंने फौरन ही एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। बुधवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल राधेश्याम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें