फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में सेवानिवृत बैंक मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। छोटे भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव जा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर की स्कूटी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। सड़क हादसा जेबी गंज मार्ग पर नेवादा गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के पंडितपुरवा निवासी रामलड़ेते (70) मूल रूप से पिहानी थानाक्षेत्र के सैदापुर के मजरा राभा के रहने वाले थे। रामलड़ैते सेवानिवृत बैंक मैनेजर थे। शनिवार को वह स्कूटी से पैतृक गांव जा रहे थे। रास्ते में पिहानी से जेबीगंज रोड पर नेवादा गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे रामलड़ैते घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की जानकारी पर कोतवाली देहात के हर्षनगर निवासी भाई नेमपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई किशोरी लाल सैदापुर गांव में रहते थे। एक नवंबर 2023 को मौत हो गई थी। शनिवार को उनका दसवां संस्कार था। इसी में शामिल होने के लिए बड़े भाई रामलड़ैते आ रहे थे। रामलड़ैते के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। तीन दिनों के भीतर परिवार में दो लोगों की मौत से हर किसी की आंखें नम हो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें