फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेनानियों के परिजनों को सम्मान, शान से फहराया तिरंगा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सरकारी भवनों, कार्यालयों, घरों पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।
विज्ञापन

आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने गांधी मैदान में ध्वजारोहण, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि वीर जवानों ने संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, तान्या सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण किया। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत, पीडी पीपी त्रिपाठी, एपीओ सौरभ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें