वहीं,उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि फसलों से लेकर खाद बीज तक में सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है। निवर्तमान चेयरमैन सुख सागर मिश्र ने भी योजनाएं बताईं।
मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक राजेश द्घिवेदी, ईओ रविशंकर शुक्ल, निवर्तमान चेयरमैन सुखसागर मिश्र, उपनिदेशक डॉ. नंद किशोर को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राजनीति से हटकर होते हैं और यहां सम्मान मिलना अच्छा लगता है।