मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि किसानों को धान क्रय केंद्रों से उचित लाभ व मूल्य नहीं मिल पाया। किसानों को धान औने-पौने दामों मे बेचना पड़ा, जबकि बिचौलियों ने केंद्र संचालकों से साठगांठ कर इसका फायदा उठाया। सरकार के करोड़ों रुपए का बंदरबांट कर लिया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कारवाई की मांग की है।