फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते से कराएं

Sun, 13 Aug 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। थाना सुरसा में आयोजित थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। वही कई मामले में सुनवाई करने के बाद शिकायतों का निस्तारण भी कराया गया। छोटे- छोटे विवादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता से कराने को कहा गया।
विज्ञापन

सुरसा थाना में समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद व एसपी राजेश द्विवेदी ने सुनवाई की। यहां पर सात शिकायतें आई। इसमें दो शिकायतें पुलिस व राजस्व से जुड़ी थी। दोनों का निस्तारण हो गया। वही पांच शिकायतों में जांच की जार ही है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी तालमेल बनाकर नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करें। ग्राम चौपाल का आयोजन कर छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते से कराए। गांव के लोगों को सरकारी की लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने थानाध्यक्ष से कहा कि शिकायतों का निस्तारण राजस्व विभाग की टीम के साथ निर्धारित समय सीमा में करायें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बीट के सिपाही और चौकीदार से प्रतिदिन लें गांव का हाल
एसपी ने समाधान दिवस पर सुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष से कहा कि गांव के चौकीदार व बीट सिपाहियों से गांव व उनके क्षेत्र की शांति व्यवस्था के संबंध में प्रतिदिन जानकारी लें। ताकि गांवों में शांति का माहौल कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें