फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिशासी अभियंता से गाली गलौज में दो भाइयों पर रिपोर्ट

Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07- शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

- शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला- अधिशासी अभियंता के पक्ष में संविदा कर्मी लामबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों की शिकायत पर दो सगे भाइयों से पूछताछ करना अधिशासी अभियंता के लिए मुसीबत का सबब बन गया। दोनों भाइयों ने कार्यालय में ही अधिशासी अभियंता से जमकर अभद्रता की।
अवर अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर ने आरोपियों को रोका तो जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी चले गए। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड हरदोई के अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से संविदा कर्मी शिकायत कर रहे थे कि पूर्व में यहां आउट सोर्सिंग कंपनी में सुपरवाइजर का काम देख रहे विनय शुक्ला उर्फ रमलू और धीरज शुक्ला उर्फ बबलू ने उनके एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए हैं।
इस संबंध में दोनों आरोपियों को कार्यालय में बुलाया था। पूछताछ में रमलू और बबलू ने इसे अपना व्यक्तिगत काम बताते हुए अधिशासी अभियंता से हस्तक्षेप न करने की बात कही। साथ ही कहा कि संविदाकर्मियों ने लोन ले रखा है इसलिए एटीएम अपने पास रखे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने समझाया कि इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है और बार बार जवाब देना पड़ता है। इस पर गुस्से में आकर विनय शुक्ला ने अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गए। देर रात शहर कोतवाली पहुंचकर अधिशासी अभियंता ने तहरीर दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनय शुक्ला उर्फ रमलू और धीरज शुक्ला उर्फ बबलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें